प्राकृतिक रूप से कोलेजन बढ़ाने के लिए भी जड़ी-बूटियां फायदेमंद मानी जाती हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आयुर्वेद से लेकर दादी-नानी के नुस्खे तक, कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इनका सबसे बड़ा फ़ायदा होता है कि प्राकृतिक होने से कारण यह हमारे लिए नुकसानदायक नहीं होती। इसी तरह त्वचा के लिए भी जड़ी-बूटियां असरदार मानी गई हैं। खानपान से लेकर घरेलू नुस्खे तक, त्वचा के लिए जड़ी-बूटियां जरूर इस्तेमाल की जाती हैं। वहीं प्राकृतिक रूप से कोलेजन बढ़ाने के लिए भी जड़ी-बूटियां फायदेमंद मानी जाती हैं। यह त्वचा की कई समस्याओं को हल करके स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। तो आइये इस लेख के माध्यम से जानें इन जड़ी-बूटियों के बारे में।

दालचीनी
वजन घटाने से लेकर खांसी-जुकाम तक दालचीनी का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसी तरह त्वचा में प्राकृतिक रूप से कोलेजन बढ़ाने के लिए भी यह जड़ी-बूटी फायदेमंद मानी जाती हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा में कोलेजन बढ़ाने और नए सेल्स बढ़ाने में मदद करता है। कोलेजन बढ़ाने के लिए आप दालचीनी की चाय का सेवन कर सकते हैं।

हल्दी
त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए हल्दी लंबे समय से इस्तेमाल की जा रही है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेशन और सूजन कम करने में मध करता है। वहीं ये कोलेजन बढ़ाने और टिशु रिपेयर करने में मदद करता है। हल्दी को आप दूध और गुनगुने पानी में ले सकते हैं। साथ ही इसे फेस मास्क में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   शनि मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर ‘भ्रामक प्रचार’ का आरोप, समिति ने प्रेसवार्ता कर बताई 20 साल पुरानी पूरी कहानी

अश्वगंधा
कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अश्वगंधा असरदार माना जाता है। यह स्किन को हेल्दी रखने और प्राकृतिक रूप से कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है। इसे आप डाइट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी का ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को हो सकती है सुनवाई; साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग

जिनसेंग
जिनसेंग के सेवन से त्वचा में लोच बनी रहती है। यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाकर त्वचा में कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से त्वचा में खोया कोलेजन भी वापिस आ सकता है।

मोरिंगा
त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए मोरिंगा भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आवश्यक विटामिन्स होने के साथ मिनरल्स भी होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से त्वचा में प्राकृतिक रूप से कोलेजन बढ़ता है और त्वचा हेल्दी रहती है।

इन जड़ी-बूटियों के सेवन से त्वचा में प्राकृतिक रूप से कोलेजन बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही त्वचा की देखभाल और हेल्दी डाइट की आदत बनाना भी जरूरी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440