पड़ौसी दम्पतियों पर लगाया गाली-गलौच व मारपीट का आरोप

खबर शेयर करें

Neighboring couple accused of abuse and assault

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले दंपति के ऊपर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए मुखानी थाना पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

ललिता चौहान पत्नी भूपेंद्र सिंह चौहान निवासी गली नंबर 2 शिव शक्ति विहार मुखानी ने पुलिस को तहरीर सौंप बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली रेनू पांडे पत्नी जीवन पांडे आए दिन उसके साथ गाली गलौज करती है। महिला का कहना है कि कोरोना काल में उसके पति का देहांत हो गया था और उसका पुत्र लालकुंआ रेलवे स्टेशन ड्यूटी पर चला जाता है वह अपने घर में अकेली रहती है इसी का फायदा उठाकर रेनू आए दिन उसके साथ गाली गलौच करती है जब उक्त महिला ने इसका विरोध किया तो अनु पांडे व उसका पति उसके घर में आकर उसे चप्पलों से मारने लगे किसी तरह से पड़ोसियों ने बीच बचाव किया। महिला का कहना है कि उसे अपनी जान का खतरा बना हुआ है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मुखानी फ्लाईओवर पर हाईकोर्ट की सख्ती: सरकार और डीएम से मांगा जवाब, पूछा- अतिक्रमण हटाने में अब तक क्या हुआ?
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440