पड़ोसी युवक घुसा महिला के घर, की छेड़ाखानी, शोर मचाने में हुआ फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर में युवक ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत की और कानूनी कार्रवाई करने पर धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 29 अगस्त की रात को वह अपने कमरे में सो रही थी, जबकि उसके सास और ससुर बाहर सो रहे थे। इस दौरान, पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी खिड़की से अंदर घुस आया और अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने शोर मचाया, जिससे उसके सास और ससुर भी कमरे में आ गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया।

आरोपी युवक के पकड़े जाने के बाद, उसके पिता और भाई भी मौके पर पहुंचे और महिला के परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने पर परिवार को देख लेने की धमकी दी, जिससे पीड़ित परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है।

यह भी पढ़ें -   रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर शहीद आंदोलनकारियों को नमन, दोषियों को सजा दिलाने की उठी मांग

दिनेशपुर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर तुरंत कार्रवाई की और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी एसओ नंदन रावत ने पुष्टि की है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है और पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर युवाओं ने पेश की मिसाल, 31 सदस्यों ने रक्तदान कर दिया जीवन बचाने का संदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440