उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम घोषित, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव नियुक्त

खबर शेयर करें

गोदावरी थपलियाल बनीं प्रदेश कोषाध्यक्ष, संगठन को धार देने के लिए पांच नई समितियों का भी गठन

समाचार सच, देहरादून।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी हाईकमान ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पदों पर नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। साथ ही संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए पांच महत्वपूर्ण समितियों का भी गठन किया गया है।

नई कार्यकारिणी में गोदावरी थपलियाल को प्रदेश कांग्रेस का नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव और 107 नेताओं को प्रदेश सचिव बनाया गया है। पार्टी ने इस बार वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवा चेहरों के उत्साह का संतुलन बनाते हुए संगठन को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया है।

एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश कांग्रेस में कार्यकारिणी समिति, घोषणापत्र समिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, एसआईआर समिति और चार्जशीट समिति का गठन भी किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी समिति में कुल 41 नेताओं को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें -   मुखानी फ्लाईओवर पर हाईकोर्ट की सख्ती: सरकार और डीएम से मांगा जवाब, पूछा- अतिक्रमण हटाने में अब तक क्या हुआ?

कार्यकारिणी समिति में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, करण महारा, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन चंद्र कापड़ी, तिलक राज बेहड़, मयूख महार, ममता राकेश, हरीश सिंह धामी, फुरकान अहमद, विक्रम सिंह नेगी, मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, खुशाल सिंह अधिकारी सहित कुल 41 नेताओं को स्थान दिया गया है।

एसआईआर समिति की कमान मनोज रावत को सौंपी गई है, जबकि समिति में अमरेंद्र बिष्ट और एडवोकेट संदीप चमोली को सदस्य बनाया गया है। वहीं चार्जशीट समिति का अध्यक्ष करण महारा को बनाया गया है। इस समिति में मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और डॉ. प्रतिमा सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की 13 बेटियों का होगा राजकीय सम्मान! वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार 2026 के नामों का ऐलान

नई कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए प्रमुख नेताओं में हेमेश खर्कवाल, विजय सारस्वत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, मनोज रावत, सतीश नैनवाल, सहरियार खान, सीपी सिंह, संजय पालीवाल, सुखविंदर कौर, राजीव महर्षि, हेमंत बगड़वाल, मधु सांगुरी, डॉ. प्रेम बहुखंडी और दर्शन लाल सहित कुल 24 नेता शामिल हैं।

इसी प्रकार प्रदेश महासचिव बनाए गए नेताओं में राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुनसोला, तेलूराम, पुष्कर जैन, राकेश लाल शाह, दीप शर्मा, मकबूल कुरैशी, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्दीकी, राजेंद्र शाह, जसवंत सिंह चौहान, सुमित्तर भुल्लर, अनीता शर्मा, जयेंद्र रमोला, संजय किरोला और राजेंद्र तंगड़िया सहित कुल 36 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि नई कार्यकारिणी और समितियों के गठन से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी चुनावों की तैयारी तेज करने और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440