अमित हत्याकांड में नया मोड़, मृतक की पत्नी व ससुरालियों पर हत्या का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अमित हत्याकांड में अब नया मोड़ आता दिख रहा है। मृतक की पत्नी व ससुरालियों पर हत्या करवाने का आरोप लगा है। मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि सलड़ी के पास होटल चलाने वाले काठगोदाम चांदमारी निवासी 32 वर्षीय अमित कुमार पुत्र मंगल कुमार सिंह की गुरूवार देर शाम घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारजनों को सौंप दिया। इस मामले में जहां पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। पुलिस पघरिवारिक रंजिश के अलावा अन्य पहलुओं पर भी बारिकी से जांच कर रही है। साथ ही मृतक के परिवारजनों व परिचितों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मामले में मृतक की बहन शालिनी आर्या की ओर पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। जिसमें मृतक की पत्नी निकिता व ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि निकिता के मायके में रहने के बाद से उन्हें डराया-धमकाया जा रहा था। उसकी भाभी निकिता व उसकी मां मीना देवी, पिता दिनेश कुमार, बहन अंकिता व कविता आये दिन उसके भाई व परिवार को जान से मारने की धमकी देते रहते थे। जिसके तहत बीती शाम उक्त लोगों ने उसके भाई को गोली मरवाकर मौत के घाट उतरवा दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस मृतक की पत्नी से भी गहन पूछताछ कर रही है। इतना ही नहीं निकिता व उसके मायके वालों से भी अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस दावा कर रही है कि इस मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440