भाजपा का कोई विधायक सरकार से नाराज़ नहीं : राजेंद्र भंडारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने विधायकों की सरकार से नाराजगी की खबरों का खंडन किया है। भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि विधायकों की नाराजगी और बगावत को लेकर फैलाई जा रही खबरें कोरी अफवाह हैं। संगठन और सरकार में सब कुछ ठीक चल रहा है। राजू भंडारी ने कहा कि विधायकों का केंद्रीय नेतृत्व से मिलना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, इन मुलाकातों को लेकर मीडिया में जो अटकलें लगाई जा रही हैं वो कोरी बकवास हैं। सभी लोग एक टीम की तरह एकजुट होकर उत्तराखण्ड की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं। कोई विधायक सरकार से नाराज नहीं है।
श्री भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश की हर विधानसभा में ऐतिहासिक काम हो रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति वाली सरकार राज्य को विकास पथ पर ले जाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। सरकार ने जनहित में बहुत से सख्त और अच्छे फैसले लिए हैं। पार्टी संगठन के लोग और तमाम उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के कार्य मे शिद्दत से जुटे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्धपक्ष 2026: दूसरे दिन के श्राद्ध का क्या महत्व, जानिए कैसे करें और किसका करते हैं श्राद्ध
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440