प्रस्तावित बिजली टैरिफ पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं 

खबर शेयर करें

लॉकडाउन के कारण स्थगित की नए टैरिफ लागू करने की प्रक्रिया

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में प्रस्तावित बिजली टैरिफ पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि टैरिफ को लेकर सुनवाई के साथ ही अन्य सभी तैयारी विद्युत नियामक आयोग ने पूरी कर ली थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से टैरिफ जारी नहीं किया जा सका। इस माह भी इस पर कोई फैसला न होने की संभावना जताई जा रही है। इस बार उपभोक्ताओं को बढ़े बिजली दरों से राहत मिलने की उम्मीद है।

हर साल विद्युत नियामक आयोग बिजली की नई दरें घोषित करता है। इसके लिए बिजली कंपनियों उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के प्रस्तावों पर विचार करने के बाद नियामक आयोग जन सुनवाई करता है और इसके बाद बिजली नई दरें घोषित करता है। बिजली कंपनियों के प्रस्तावों के साथ ही जन सुनवाई का कार्य भी नियामक आयोग पूरा कर चुका है। बस अब इस पर अंतिम मुहर लगाकर दरें घोषित करनी थी।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

नियामक आयोग ने पहले इसके लिए मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषणा करनी की बात कही थी। जिसके बाद अप्रैल से नई दरें घोषित होनी थी। लेकिन ऐन वक्त पर कोरोना का संकट छा जाने और लॉकडाउन होने के कारण नियामक आयोग को अपनी कार्रवाई रोकनी पड़ी। टैरिफ पर सभी कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन फिलहाल नया टैरिफ घोषित करने पर अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

लॉकडाउन और कोरोना संकट को देखते हुए फिलहाल नियामक आयोग इस बार नया टैरिफ लागू करने से हाथ पीछे खींच सकता है। जिससे प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि नियामक आयोग का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। नए टैरिफ में यूपीसीएल ने अपने खर्चों आदि को शामिल करते हुए बिजली के दरों में 12 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव नियामक आयोग को दिया है। इसके अतिरिक्त यूजेवीएनएल और पिटकुल ने भी अपना प्रस्ताव नियामक आयोग को सौंपा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440