दुकानों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं, करे एप डाउनलोड… जानने को पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। घर का जरूरी सामान लेने के लिए दुकानों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार ने एक एप के माध्यम से लोगों तक यह सब सुविधाएं पहुंचाने का इंतजाम कर दिया है।

जन आपूर्ति उत्तराखंड एप नाम की यह मोबाइल एप राज्य के सभी जिलों में स्थानीय दुकानदारों के माध्यम से खाद्य सामग्री व अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में सहायक होगी। इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप को हिंदी और अंग्रेजी में ऑपरेट किया जा सकता है। इसमें सबसे पहला ऑप्शन सिटीजन के नाम से दिया हुआ है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने नाम, पते, पिन कोड आदि को दर्ज कर अपने स्थानीय दुकानदार या एप में दर्ज रिटेल स्टोर पर ऑर्डर दे सकता है। इसके बाद स्टोर के वादे के अनुसार उनके पास तक सामान पहुंच जाएगा।

इसी तरह रिटेलर अपने आप को यहां रजिस्टर्ड भी करा सकता है। इसके अलावा एप में कोरोना को लेकर भी जागरूकता संबंधी कई सवाल जवाब दर्ज किए गए हैं। अभी तक चुनिंदा दुकानदार और स्टोर ही एप पर रजिस्टर्ड हैं। कोई भी सिटीजन रिटेलर वाले ऑप्शन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। इस एप के पहले पेज पर ही सिटीजन, रिटेलर, डिपार्टमेंट के साथ-साथ फार्मर यानी किसानों के लिए भी ऑप्शन दिया हुआ है।

यह भी पढ़ें -   दादी के सामने आंगन में खेल रहा था मासूम, झपट्टा मारकर उठा ले गया गुलदार; जंगल में मिला शव

हालांकि, इस ऑप्शन में अभी कमिंग सून लिखा मिल रहा है। बताया जा रहा है कि किसान भी इसके माध्यम से अपनी जरूरत का सामान मसलन खेती बाड़ी को जरूरी दवाएं, खाद आदि की आपूर्ति करा सकते हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किसानों को इसमें क्या सुविधा मिलने वाली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   संघ की पाठशाला से राज्यसभा की दहलीज तक: कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें भाजपा ने उत्तराखंड से बनाया उम्मीदवार?
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440