समाचार सच, हल्द्वानी। राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी ने महेन्द्र नागर को वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया। श्री भृगुवंशी ने कहा कि नागर के संगठन में आने से संगठन को बल मिलेगा।
उन्होंने बताया कि महेन्द्र नागर, वर्तमान में शिवाया फ़िल्म प्रोडक्शन मुम्बई के फाउंडर, इंडियन सिनेमा अकैडमी देहली के को-फाउंडर, पंचायत परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष हैं तथा पूर्व में भाजपा उत्तराखंड के नगर, जिला एवं प्रदेश स्तर के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकें हैं, 10 वर्ष नगर निगम पार्षद रहने के साथ-साथ उत्तराखंड की प्रथम डी.पी.सी (जिला योजना समिति) के 2 बार लगभग 7-8 वषों तक सदस्य रहने के साथ ही व्यापार मंडल, रामलीला कमेटी, शिवमंदिर कमेटी सहित अनेको सामाजिक संगठनों में विभिन्न पदों पर रहे हैं। इधर मनोनीत महेन्द्र नागर ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निष्ठा भावना एवं इमानदारी से संगठन के लिए कार्य करेंगें, संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में पूर्ण रुप से सहयोग प्रदान करेंगें।
उधर श्री नागर के मनोनयन पर डॉ. आर्यन मिश्रा, राष्ट्रीय प्रचारक राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी, उत्तराखंड सांसद अजय भट्ट, विधायक उधमसिंहनगर राजकुमार ठुकराल, राज्यमंत्री अजय राजौर, प्रदेश महामंत्री हिमालय परिवार प्रताप सिंह बिष्ट, प्रॉतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री रूपेंद्र नागर, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पाण्डे, पार्षद मनोज गुप्ता, मधुकर श्रोतिय, मनोज जोशी, पूर्व पार्षद हरिमोहन अरोरा, प्रदेश अध्यक्ष पंचायत परिषद उत्तराखंड अनिल मिश्रा, महामंत्री अशोक त्रिपाठी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नैनीताल एडवोकेट दीपक रूवाली, सचिन सुरेन्द्र नागर, अरुण यादव, रविशंकर गुप्ता, सोहनलाल नागर आदि ने उन्हें बधाई दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


