एनएसयूआई 13 अक्टूबर को घेरेगी सचिवालय

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। एनएसयूआई उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा में हुई धांधली की जांच रिपोर्ट लंबे समय बाद भी न आने पर नाराजगी जताई है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मामले में सरकार की उदासीनता के खिलाफ एनएसयूआई 13 अक्टूबर को सचिवालय कूच करेगी। कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में भण्डारी ने कहा कि उत्तराखण्ड में लंबे समय के इंतजार के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर गत फरवरी में 1218 पदों पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा का पेपर लीक हो गया। जांच के लिए एस आई टी का गठन किया गया, लेकिन आज सात महीने बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं, सरकार परीक्षा को लेकर कोई फैसला ले पा रही है। बेरोजगार युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार जिस तरह उदासीन रवैया अपना रही है, उसके खिलाफ एनएसयूआई सचिवालय कूच करने जा रही है। कूच में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, प्रदेश प्रभारी सतवीर चौधरी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी कूच में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें -   युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा अभियान, पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर प्रदेशभर में करेगी जनजागरण

प्रेसवार्ता में एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आयुष गुप्ता, जिला अध्यक्ष सौरभ ममगाईं, राष्ट्रीय समन्वयक अजय रावत, अभिषेक डोबरियाल, नरेंद्र सिंह, अंकित बिष्ट मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   NEET Re-Exam के लिए उत्तराखंड तैयार, 53 केंद्रों पर 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440