एनयूजे की हल्द्वानी महानगर की कार्यकारणीय का विस्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया (एनयूजे) हल्द्वानी महानगर इकाई की एक बैठक समाचार सच न्यूज पोर्टल के कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में एनयूजे के कुमांऊ मण्डल अध्यक्ष कैलाश जोशी तथा जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी के संस्तुति पर हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष अनुराग वर्मा, महामंत्री अजय चौहान तथा मंत्री सुशील शर्मा ने सर्वसम्मति से कार्यकारणी का विस्तार करते हुए गोपाल जोशी, शाहवेज़ खान, फरहत रहुफ नगर उपाध्यक्ष, सुश्री नीरू भल्ला कोषाध्यक्ष, राजकुमार वर्मा को प्रचार सचिव पद पर मनोनीत किया हैं।
बैठक में नवमनोनीत पदाधिकारियों ने जिला, मंडल व प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारणी को विश्वास दिलाया कि पत्रकारों व समाज हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे। साथ ही उनके द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
इधर नगर की नवमनोनीत पदाधिकारियों को प्रांतीय अध्यक्ष ब्रहमदत्त शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय तलवाड़, प्रदेश महामंत्री रामचंद्र कनौजिया, संरक्षक तारा चन्द्र गुर्ररानी, कुमांऊ मंडल अध्यक्ष कैलाश जोशी, कुमांऊ मण्डल महामंत्री मनोज पाण्डे, अरविंद मलिक, ओपी अग्निहोत्री, मोहन जोशी, दलीप गड़ियां, प्रवीण चोपड़ा, अफजल फौजी आदि पत्रकारगणों ने बधाई देते हुए संगठन व पत्रकार समाज हितों के लिये कार्य करने की आशा व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के चलते बदलेगा ट्रैफिक का रूट, कई सड़कें रहेंगी प्रतिबंधित; पढ़ें पूरा डायवर्जन प्लान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440