कहीं बच्चा चिड़चिड़ा या उदास तो हो रहा हैं तो कहीं नजर तो नहीं लग रही है? इससे बचने के लिए अजमाएं ये उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हर मां- बाप चाहते हैं कि उसका बच्चा बुरी नजरों से बचा रहे। कई बार लाख कोशिशों के बावजूद बच्चों को नजर लग ही जाती है, इससे वह खेलना- कूदना और खाना-पीना तक छोड़ देते हैं। छोटे बच्चों को जल्दी नजर इसलिए लगती है क्योंकि वह लोगों के आकर्षण का केंद्र होते हैं. साथ ही सरल, सहज और कोमल होते हैं। अगर आपका बच्चा भी कुछ दिन से चिड़चिड़ा या उदास लग रहा है तो हो सकता है उसे नजर लग गई हो, ऐसे में आप कुछ ज्योतिष उपाय कर उनकी रक्षा कर सकते हैं।

लाल मिर्च
लाल मिर्च नजर उतारने के लिए सबसे उपयोगी है। इसके लिए आपको 7 सूखी लाल मिर्च लेनी है और बच्चे के सिर के ऊपर से घड़ी की सीधी दिशा में 7 बार घुमाना है। इसके बाद इस मिर्च को सीधा गैस या चूल्हे की आग में जला दें।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बैंक में आग से हड़कंप, दमकल ने समय रहते पाया काबू

बजरंग बली का सिन्दूर
शनिवार के दिन बच्चे को हनुमान जी के मंदिर ले जाएं। बजरंग बली जी के कंधे पर लगे सिन्दूर को अपने बच्चे के माथे पर लगा दें, इससे बुरी नजर उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। साथ ही किसी भी तरह की बुरी शक्तियां भी बच्चे के पास नहीं भटकेंगी।

नमक
नमक से बच्चे की नजर तब उतारनी है, जब घर में कोई न हो। अपने उल्घ्टे हाथ में थोड़ा-सा नमक लें और उसे बच्घ्चे के सिर से लेकर पैर तक तीन बार गोल घुमाएं। अब इस नमक को सिंक या बहते हुए पानी में फेंक दें। इसके बाद बच्चे का चेहरा पानी से धो दें।
तांबे का लोटा

यह भी पढ़ें -   09 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तांबे के लोटे में पानी और ताजा फूल लेकर बच्चे के सिर से 11 बार उतारें, इसके बाद इसे किसी पौधे के गमले में डाल दे। ऐसा करने से बच्चे पर नजर दोष का प्रभाव कम होगा।

इन बातों का रखें ध्यान
-नजर उतारने का सबसे सही समय रात का ही होता है।
-बच्चे के सोने से पहले आप उसकी नजर उतार दें।
-कहीं बाहर से घर आने के बाद भी बच्चे की नजर उतारें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440