
समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से नगर के क्रिस्टल बैंकट हाल में संपन्न हुआ। मंगलवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्यअतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। तद्पश्चात सीएम श्री धामी तथा प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से महानगर हल्द्वानी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, महिला उपाध्यक्ष दीपा जायसवाल, महिला सचिव गीता कांडपाल, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, उपेंद्र कनवाल, प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।


इसके मौके पर नवनिवाचित पदाधिकारियों को शुभकामनायें एवं बधाई देते हुए सीएम धामी ने कहा कि व्यापारियों की जो भी मांग है सरकार उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग के हित के लिए कार्य कर रही है। उनका कहना था कि व्यापार प्रदेश के विकास के लिए अहम है। उन्होंने व्यापारियों के हितों के लिए परस्पर सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मजबूती के साथ व्यापारियों के हितों में काम कर रहा है। संगठन के पदाधिकारी आगे भी व्यापारियों के हितों में काम करते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भी सौपा। इस दौरान काबीना मंत्री बंशीधर भगत, धन सिंह रावत, नगर निगम मेयर जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, दर्जा राजमंत्री प्रकाश हर्बाेला, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल सहित हल्द्वानी के प्रमुख भाजपा नेताओं द्वारा कार्यक्रम में पहुचकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा एवं महामंत्री मनोज जायसवाल ने संयुक्त रूप से मुख्यअतिथि तथा सभी अतिथियों व आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम सभी को साथ लेकर व्यापारियों के हितों के लिये काम करेगी।
कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक बाबू लाल गुप्ता, प्रदेश चेयरमैन अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष एन.सी. तिवारी ने सभा को संबोधित कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान कार्यक्रम में जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कुसुम दिगारी, महामंत्री उर्वशी बोरा, ममता बिस्ट, गीता बिष्ट, ज्योति मेहता, विनीता शर्मा, कल्पना शर्मा, कविता हेडिया, प्रियंका शर्मा, ऋतंभरा सोनी, बीना सेठ, सुरभि मेहरोत्रा, रेनू टंडन, सहित महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं द्वारा पुष्पों की वर्षा के साथ मुख्यमंत्री श्री धामी का स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने अभिनन्दन पत्र देकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी, माधव प्रसाद सेमवाल, चमोली से जिलाध्यक्ष उधमसिंह नगर राजकुमार भुड्डी, महामंत्री हंसपाल, कुमाऊँ मंडल प्रभारी अश्विनी छाबड़ा, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री अनुशासन गुलशन छाबड़ा, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री रूपेंद्र नागर, प्रांतीय संगठन मंत्री नवीन सन्नू पांडे, हितेंद्र भसीन, नवनीत राणा, जिला उपाध्यक्ष लाला जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, कौशलेन्द्र भट्ट, चीनू बिंद्रा, नैनीताल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह, भटेलिया अध्यक्ष कृष्णा सिंह बिष्ट, काठगोदाम अध्यक्ष मोहनीश खुल्वे, ग्रामीण अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री प्रताप जोशी, जिला निर्वाचन अधिकारी रवैल सिंह आनंद, जिला संरक्षक जीत सिंह आनंद, महानगर युवा अध्यक्ष पवन वर्मा, महामंत्री कृष्णा फुलारा सहित जिला पदाधिकारीगण मौजूद रहे।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440