समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह रामपुर रोड स्थित एक होटल में सम्पन्न हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर व्यापार मण्डल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि राज्य मै ब्रांडेड कंपनियों के मिलते जुलते नाम से नकली प्रोडक्ट तो बिकते थे अब मिलते जुलते नामों के व्यापार मंडलों की भी बाढ़ नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में दूरस्थ के गांवों की दुकानों में भी नकली माल की भरमार नजर आती है। ऐसे में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वह नकली माल बेचने वालों का पर्दाफाश करें। व्यापार मण्डल हमेशा ईमानदार व्यापारियों के लिए काम करता है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल की भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि हमने जनहित में आगे आकर काम किया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने प्रदेश के नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उनके द्वारा सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया शपथ ग्रहण करने वालों में प्रदेश संयोजक होटल एवं पर्यटन उद्योग आनंद सिंह दरम्वाल, प्रदेश संगठन मंत्री जसपाल कोहली, कुमाऊं प्रभारी राजकुमार नेगी, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक योगेश भट्ट, वित्तीय सलाहकार सीए दिग्विजय सिंह बिष्ट, कुमायूं प्रभारी यातायात पंडित श्यामकृष्ण उप्रेती, कुमायूं संगठन मंत्री उमेश सुयाल, ऊधमसिंह नगर प्रभारी सरदार अमरजीत सिंह, महानगर संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, कोटाबाग अध्यक्ष विनोद बधानी, महामंत्री कमल बुधलाकोटी, ऊधमसिंह नगर जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह गिल शामिल थे।
इस दौरान विचार प्रकट करने वालों में प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, जगमोहन चिलवाल, मुकेश बेलवाल, महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, जीवन कार्की, आफताब हुसैन, विनोद गोयल, हरजीत चड्ढा, नरेंद्र भौर्याल, एनके कपिल, बालम बिष्ट, रेवाधर बृजवासी, रमेश जोशी आदि थे।
शपथ ग्रहण के दौरान हर्ष जलाल, अतुल गुप्ता, रवि नेगी, दया किशन शर्मा, अनिल नेगी, विकल बवाड़ी, अचिंत बीर सिंह, विनोद दानी, अजय कृष्ण गोयल, रवि गुप्ता, विक्की योगी, रमेश चन्द्र उपाध्याय, चन्द्र शेखर कुंवर, पीएस जीना, नवीन पांडेय, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, कमल मेहरा, भास्कर सुयाल, खीम सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


