समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आहूत दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन गुरूवार को यहां विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
इस दौरान बुध पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के उत्तराखंड राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने कहा कि दो दिवसीय हड़ताल से पूरे देश के मजदूर किसानों ने मजदूर-किसान विरोधी कानून पारित कर रही मोदी सरकार की विदाई का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने कहा कि आज संविधान दिवस के मौके पर मजदूर वर्ग ने देश के संविधान पर हो रहे हमलों से संविधान और संविधान प्रदत्त अधिकारों को बचाने की लड़ाई लडऩे का ऐलान किया है।
ऑल इंडिया सेंट्रल कॉउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) के प्रांतीय महामंत्री कॉमरेड केके बोरा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा सरकारी फैक्ट्रियों, निगमों, विशालकाय संस्थाओं को बेचा जा रहा है। दूसरी तरफ मजदूरों के हितैषी 44 लेबर कानून खत्म कर दिए गये हैं। अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि मजदूरों की हड़ताल को किसानों का समर्थन और किसानों के आंदोलन को मजदूरों का सक्रिय समर्थन आज की मोदी सरकार के खिलाफ वक्त की जरूरत है।
इस दौरान क्रालोस के अध्यक्ष पीपी आर्य ने कहा कि मजदूर ही देश का भाग्य बदलने की हिम्मत रखते हैं। ऐक्टू, उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन, संसेरा श्रमिक यूनियन, भाकपा (माले), क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, सीटू से जुड़ी राज्य पथ परिवहन यूनियन, अखिल भारतीय किसान महासभा, पछास, ओरिएंटल बैंक स्टाफ एसोसिएशन उत्तराखंड, बीमा कर्मचारी संघ, जायडस वैलनेस मजदूर यूनियन, पंजाब बेवल्स मजदूर यूनियन, पोस्टल यूनियन, ऐपवा, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र आदि ने हड़ताल का समर्थन करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान राजा बहुगुणा, के.के. बोरा, आनंद सिंह नेगी, पीपी आर्य, बहादुर सिंह जंगी, राजेन्द्र कुमार वालिया, डॉ कैलाश पाण्डेय, कुशाल सिंह रावत, अमित सिंह, टीआर पांडे, रिंकी जोशी, नीता, रीना बाला, आनंद बल्लभ जोशी, चंद्रशेखर लोहनी, प्रीति रावत, गीता, सरोज रावत, रंजना, बच्ची सिंह बिष्ट, रजनी, विमला खत्री, लीला परिहार, ममता, सरिता साहू, हरीश भंडारी, मोहन मटियाली, उमेश, ललित मटियाली, दीपक कांडपाल, जोगेंदर लाल, धन सिंह, शेखर, सुनील, उमेश, प्रकाश, मनोज आर्य, नवजोत सिंह परिहार, प्रकाश कपकोटी, ललित जोशी, विपिन कुमार, संकरन सिंह सामंत, आदि विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


