एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने 16090 लापरवाह वाहनों चालकों पर की कार्रवाई, लाखों का राजस्व जमा करवाकर नियमों से कराया अवगत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाये जाने एवं यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए एसपी यातायात/थाना-चौकी प्रभारियों/यातायात प्रभारी को लगातार वाहन चेकिंग कर ओवर लोडिंग, नशे में वाहन चलाने वालों, ओवर लोडिंग आदि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें -   ड्यूटी से घर लौटे जवान की बुझ गई जिंदगी की लौ, गंगोलीहाट हादसे ने पूरे गांव को रुलाया

इसी अभियन के अन्तर्गत अधीक्षक क्राइम/यातायात जगदीश चन्द्र के नेतृत्व में 02 माह में जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरूद्व कार्रवाई की गयी जिसमें ओवर लोड- 111, ओवर स्पीड- 283, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग करने पर-86, माल वाहन में सवारी बैठाने पर- 68, नशे में वाहन चलाने पर- 36 एवं अन्य 15366 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही लगातार चेकिंग अभियान चलाकर जागरूकता के साथ-साथ कुल- 16090 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 90,28,200 रूपये का राजस्व जमा करवाया गया।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक नदी में गिरी, दो युवकों की मौत, एक घायल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440