विधानसभा सत्र में ट्रैजरी बैंच का पूरा दारोमदार कौशिक के कंधों पर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद अब विधानसभा सत्र में ट्रैजरी बैंच का पूरा दारोमदार कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कंधों पर आ गया है। सत्र के दौरान संसदीय और विधायी कार्यों का जिम्मा संभालना बेशक उनके लिए नया अनुभव नहीं है। लेकिन पहली बार वह मुख्यमंत्री जो नेता सदन भी हैं की गैरमौजूदगी में सदन में मोर्चा संभालते नजर आएंगे।  21 दिसंबर से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र तीन दिन चलना है। सत्र से पहले सभी सदस्यों की कोरोना जांच होनी है। तब तक क्या स्थिति बनती है, अभी किसी को नहीं मालूम है। सोमवार से चूंकि सत्र की शुरुआत होगी, इसलिए नेता सदन के लिहाज से यह महत्वपूर्ण दिवस है। सोमवार प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री के विभागों के प्रश्नों के जवाब देने का दिन तय है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440