विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जन चेतना रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। साथी संगठन द्वारा नशे के खिलाफ विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर डी.के.पार्क से बुध पार्क तक चेेतना रैली निकाली गई। रैली को एस.पी. सिटी के प्रतिनिधि के रुप में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में डिफेंस एकेडमी के 50 प्रशिक्षु छात्रों सहित वरिष्ठ नागरिको, महिलाओं, गर्वनमेंट पेंशनर्स वेल्फेयर आर्गनाइजेशन, उत्तराखण्ड कार्मिक एकता मंच, मार्निग वाकर्स वेल्फेयर क्लब सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान रैली में शामिल बच्चों सहित सभी ने जन-जन की है ये पुकार, नशामुक्त हो हर घर परिवार नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान लोगों ने तंबाकू नहीं खाने की शपथ भी ली।

यह भी पढ़ें -   अनुलोम विलोम करने से आपको क्या लाभ मिलते हैं

इस मौके पर संगठन के मुख्य संयोजक ए.एस.ठठोला ने कहा कि किशोरों में तंबाकू की लत को छुड़ाने के लिए सामाजिक स्तर पर पहल करने की जरूरत है। तंबाकू से लाखों लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार होकर समय से पहले ही मौत के मुंह में चले जाते हैं। इसके बावजूद लाखों लोग यहां तक कि किशोर भी तंबाकू की गिरफ्त में हैं। आज तंबाकू न सिर्फ किशोरों के दिमाग को प्रभावित कर रहा है, बल्कि नई पीढ़ी को खास नुकसान पहुंचा रहा है। तंबाकू और धूमपान न करने वालों के लिए संगठन द्वारा आगे भी कार्यक्रम चलाया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   21 जून 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

चेतना रैली का नेतृत्व साथी संगठन के मुख्य संयोजक ए.एस.ठठोला, संरक्षक लीलाधर पाण्डे, संयोजक मण्डल के सदस्य आर.पी. सिंह, रमेश चंद्र पाण्डे, विजय तिवारी, भगवन्त राणा, लक्ष्मण सिंह गौनियां, मोहन सिंह महरा, आनन्द सिंह रावत, श्रीमती नीमा जोशी, उपमा जोशी, रेखा चौधरी, दीपा बिष्ट, जगदीश परगांई, भुवन जोशी, राजेन्द्र बोरा, श्याम चिलवाल, आनन्द भाकुनी, जितेेन्द्र रौतेला, जीवन रावत, जे.एस. खोलिया, अमित अरोरा, योगेन्द्र पाण्डेय, कुलदीप सक्सेना, एन.बी. गुणवन्त, चन्दन डांगी, सुरेन्द्र बिष्ट, आनन्द रावत आदि ने किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440