2 पेटी देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र में पुलिस ने 2 पेटी देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मंगलपड़ाव चौकी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग पर थी। इसी दौरान टीम को मंगल पड़ाव आंचल डेयरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देख कर वह भागने के प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम की तत्परता से वह पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से दो पेटी (96 पाउच) अवैध देशी शराब (गुलाब मार्का) बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अरविंद जैसवाल पुत्र राम प्रकाश निवासी कटरा, थाना कटरा जिला शाहजहांपुर, उ०प्र० बताया है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल, सिपाही भूपाल सिंह व संतोष बिष्ट शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर युवाओं ने पेश की मिसाल, 31 सदस्यों ने रक्तदान कर दिया जीवन बचाने का संदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440