550 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। खुड़बुड़ा चौकी पुलिस ने 550 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज रवि प्रसाद कवि ने बताया कि खुड़बुड़ा मोहल्ले से सूरज साहनी मूल निवासी टीसीडी सिमरी, दरभंगा बिहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी से गांजा मिलने पर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद देहरादून मे मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम के लिये असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश/ निर्देश जारी किये गये है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया है साथ ही सूचना तंत्र को भी मजबूत किया है। सूचना तंत्र की सूचना पर पुलिस ने सूरज साहनी पुत्र लक्षण साहनी निवासी ग्राम टीसीडी थाना सिमरी जिला दरभंगा बिहार हाल निवासी 494 खुड़बुड़ा मोहल्ला देहरादून को 494 खडबुड़ा मोहल्ला के पास से 550 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर देहरादून में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक रवि प्रसाद कवि चौकी प्रभारी खुडबूडा कोतवाली नगर जनपद देहरादून, पुलिस कांस्टेबल अनिल नेगी, कांस्टेबल विनोद नेगी शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   सरकारी गाड़ियों पर बड़ा एक्शन! अब अफसरों को बसों में करना होगा सफर, DM के सख्त आदेश से मचा हड़कंप

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440