20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। टीपी नगर चौकी पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
एसएसपी के निर्देश पर नशा खोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत टीपी नगर चौकी पुलिस टीम चांदनी चौक के पास चेकिंग अभियान पर थी। तभी पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने त्वरित कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया और तलाशी ली। तलाशी में पुलिस उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम सिंह निवासी चांदनी चौक बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   UOU ने जून-2026 परीक्षा सत्र के दो पाठ्यक्रमों का रिजल्ट किया जारी, अन्य परिणाम भी जल्द होंगे घोषित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440