समाचार सच, हल्द्वानी।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने जून-2026 परीक्षा सत्र के तहत आयोजित परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विश्वविद्यालय ने शनिवार को डिप्लोमा इन वैदिक कर्मकांड (DVK) और सर्टिफिकेट इन वैदिक कर्मकांड (CVK) पाठ्यक्रमों का परीक्षाफल घोषित कर दिया।
जून-2026 परीक्षा सत्र की परीक्षाएं विश्वविद्यालय द्वारा 20 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही हैं। वहीं परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय में 17 अगस्त से केंद्रीय मूल्यांकन का कार्य जारी है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार केंद्रीय और प्रयोगात्मक मूल्यांकन का कार्य जिस-जिस पाठ्यक्रम का पूरा होता जाएगा, उन पाठ्यक्रमों के परिणाम भी चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अपने संबंधित पाठ्यक्रम के परिणाम और आगामी अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440




