निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की माैत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की माैत हाे गई। प्रेमनगर पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत ऱाघव विहार के पास गौरव पुत्र रविन्द्र पाल निवासी मकान नम्बर 10 पंडितवाडी के निर्माणाधीन मकान में ठेकेदार हेतुपथ पुत्र अलाद्दीन द्वारा अपने मजदूरों को कार्य करवाया जा रहा था। इसी दाेरान निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 02 मजदूर नीचे गिर गये, जिसमें एक मजदूर को गम्भीर चोंटें व दूसरे मजदूर को हल्की चोंटे आयी। ठेकेदार द्वारा उन्हे उपचार हेतु राजकीय संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर नगर लाया गया, जिसमें एक मजदूर मौ मंजर आलम पुत्र स्व मौ जहीर आलम निवासी गांव फरसाडनी उर्फ नया नगर थाना पलासी जिला अररिया बिहार उम्र 20 वर्ष करीब को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया तथा दूसरे मजदूर अब्दुल गफ्फार पुत्र निजामुद्दीन निवासी गांव पंचेली थाना पलासी जिला अररिया बिहार उम्र 21 वर्ष करीब को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। थाना प्रेमनगर पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी, सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गये। प्रेमनगर पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440