शादी में 200 लोग ही हो सकते हैं शामिल, उत्तराखण्ड सरकार ने जारी की नई कोरोना गाइडलाइन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (एजेन्सी)। उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखण्ड सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए अब शादी में 200 लोग ही शामिल हो सकते हैं। ज्ञात हो कि राज्य में संक्रमण में लगातार इजाफा हो रहा है। जबकि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सरकार अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास में जुटी है।
अब सरकार द्वारा जारी कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन के मुताबिक अब शादी समारोह में 200 लोग ही भाग ले सकेंगे। नियम के अनुसार हर हाल में मास्क पहनना जरूरी होगा। साथ ही शादी वाली जगह पर सैनेटाइजर का होना जरूरी है।
ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व ही उत्तराखंड में तमाम शिक्षण संस्थान 30 तक बंद करने का आदेश दिया जा चुका है और राजधानी देहरादून के नगर निगम के इलाकों में अगले आदेश तक नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   UOU ने जून-2026 परीक्षा सत्र के दो पाठ्यक्रमों का रिजल्ट किया जारी, अन्य परिणाम भी जल्द होंगे घोषित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440