हल्द्वानी में लगने वाली नुमाइश का विरोध शुरू, उक्रांद ने दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां महानगर हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगने वाली नुमाइश का विरोध शुरू हो गया है। इसी विरोध के चलते उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में उक्रांद के महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद रवि वाल्मीकि कहना है कि नुमाइश से क्षेत्र में अराजकता का माहौल बना रहता है। ज्ञापन में उनका यह भी कहना है कि पूर्व यहां लगायी गयी नुमाइश में झगड़े, मारपीट आदि हुई थी। इन्ही सब बातों को देखते हुए यहां नुमाइश न लगवायी जाये। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर शहर में यहां नुमाइश लगायी गयी तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में काजल रावत, नवीन शर्मा, विशाल कुमार, बिट्टू कश्यप, महेंद्र कुमार, प्रमोद, सत्पाल, शंकर गोस्वामी, पप्पू आर्या, कंचन जोशी, सरिता रानी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रोज हिप्स की वैज्ञानिक प्रोसेसिंग से पहाड़ में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त आय का रास्ता
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440