या गरम चाय या कॉफी पीने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हमारे देश में चाय और कॉफी पीने के खासा प्रचलन है। दिन की शुरुआत ही इसी से होती है। यह फायदा भी पहुंचाती है और नुकसान भी। अक्सर लोग चाय या कॉफी पीने के पहले पानी पीते हैं। क्या ऐसा करना चाहिए और यदि करते हैं तो क्यों करते हैं? क्या होगा चाय या कॉफी पीने से पहले पानी पीने से?

शरीर को हाइड्रेट करने के लिए पीते हैं पानी – चाय या कॉफी पीने के पहले आधा गिलास पानी जरूर पिएं। खाली पेट चाय या कॉफी पीने से शरीर निर्जलित होता है। इससे कई तरह की सेहत संबंधी समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी जरूर पिएं। यह शरीर के पोषत तत्वों को भी बरकरार रखता है।

एसिडिटी में राहत – खाली पेट चाय या कॉफी पीने से अम्लता बढ़ती है। अम्लता यानी एसिड बढ़ता है। लेकिन यदि आप चाय का कॉफी पीने के पहले पानी पी लेते हैं तो एसिडिटी नहीं होती है। बढ़ी हुई एसिडिटी में राहत मिलती है।

दांत की होती सुरक्षा – चाय और कॉफी में टैनिन नाम का एक रसायन होता है, जो दांतों की बदबू के लिए उत्तरदायित्व है। जब आप कॉफी या चाय पीते है तो दांतों पर एक परत बनती है। यदि आप कॉफी या चाय पीने के 15 मिनट पहले एक गिलास पानी पीते हैं तो यह दांतों की सुरक्षा के लिए बेहतर है साथ ही मलत्याग करने में भी आसान है।

अल्सर नहीं होता – यदि आप खाली पेट चाय या कॉफी पीते हैं तो पेट में अल्सर होने के चांस बढ़ जाती है क्योंकि चाय कॉफी में उच्च एसिड होता है जो अल्सर को जन्म दे सकता है। ऐसे में यदि आप चाय या कॉफी पीने के पहले एक गिलास पानी पीते हैं तो यह पेट के कई गंभीर रोगों से आपको बचा लेता है।

सेहत पर होने वाले नकारात्मक प्रभाव को रोकता है – चाय या कॉपी पीना सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता है, इसका प्रचलन अंग्रेजों के काल में शुरू हुआ था। इसके कई दुष्प्रभाव है। यदि आपको इन दुष्प्रभाव से बचना है तो चाय/कॉफी के पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440