बाल श्रम विरोधी विश्व दिवस पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बाल श्रम विरोधी विश्व दिवस के अवसर पर एमसीएफ चाइल्ड लाइन 1098 की ओर से गांधी पार्क में नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया जिसमें समझाया गया कि बच्चों से काम ना करवाएं, यदि बच्चों से काम करवाते हैं तो कानून के तहत सजा का प्रावधान है।
इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चला। आने-जाने वाले लोगों ने शपथ पढ़ने के बाद हस्ताक्षर किए गए। लोगों ने कहा कि वह किसी भी बच्चे से काम नहीं करवाएंगे और यदि किसी भी बाल श्रमिक को काम करते हुए देखेंगे तो 1098 पर फोन करेंगे। इस मौके पर संगीता राणा, हेमंत धीमान, जसवीर रावत, नीलम, तृप्ति, विजय, अमित, कृतिका, द्वारिका प्रसाद, अदिति कौर, दीपिका पंवार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440