हरियाणा से उत्तराखंड घूमने आई 28 साल की युवती की दर्दनाक मौत, सहस्त्रधारा में फोटो खिंचवाते समय फिसला पैर

खबर शेयर करें

पर्यटकों के लिए बड़ा अलर्ट! नदी-नालों के किनारे फोटो के चक्कर में न लें जोखिम, तेज बहाव ने छीन ली नेहा की जिंदगी

समाचार सच, देहरादून। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में घूमने और यादगार तस्वीरें लेने पहुंची हरियाणा की एक 28 वर्षीय युवती के लिए फोटो खिंचवाने का शौक जिंदगी पर भारी पड़ गया। देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र में नदी किनारे फोटो खिंचवाते समय अचानक पैर फिसलने से युवती तेज बहाव की चपेट में आ गई और बह गई। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसा शनिवार 15 अगस्त को हुआ। पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल संदीप जोगीवाल ने चौकी आईटी पार्क को सूचना दी कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक युवती नदी में बह गई है। बताया गया कि युवती नदी के किनारे खड़े होकर फोटो खिंचवा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और देखते ही देखते वह नदी के तेज बहाव में समा गई।

यह भी पढ़ें -   गौला नदी में नहाना 11वीं के छात्र को पड़ा भारी, 21 घंटे बाद बरामद हुआ शव; परिवार की उम्मीदें टूटीं

सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। कुछ समय बाद युवती के सहस्त्रधारा क्षेत्र के पास बहकर पहुंचने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ जवानों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से नदी में तलाश अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद युवती को नदी से बाहर निकाला गया। उसकी हालत बेहद गंभीर थी। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतका की पहचान नेहा आर्य (28), निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के निकट, कोतवाली नगर, पानीपत, हरियाणा के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   705 दुग्ध समितियों में शान से लहराया तिरंगा, आंचल दुग्ध संघ ने मनाया आजादी का जश्न

पर्यटकों से अपील—फोटो के लिए जान जोखिम में न डालें
यह हादसा एक बार फिर उन पर्यटकों के लिए गंभीर चेतावनी है, जो नदी, झरनों और पहाड़ी जलधाराओं के किनारे रोमांचक तस्वीरें लेने के लिए खतरे वाली जगहों तक पहुंच जाते हैं। बारिश के मौसम में पहाड़ी नदियों और नालों का बहाव अचानक तेज हो सकता है और चंद सेकंड में स्थिति जानलेवा बन सकती है।

सुंदर नजारा आपकी यादगार तस्वीर बन सकता है, लेकिन एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी की आखिरी तस्वीर बन सकती है। पर्यटक नदी के किनारे निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही जाएं और किसी भी हालत में तेज बहाव के करीब जाकर फोटो या वीडियो बनाने से बचें।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440