पालम सिटी कड़ी निगरानी में, स्वास्थ्य विभाग ने किया स्क्रिनिंग का कार्य

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कंटेनमेंट जोन बनने के बाद पालम सिटी प्रशासन की कड़ी निगरानी में है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रिनिंग का कार्य किया। क्षेत्र में पुलिस का कड़ा पहरा है और किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं है। संक्रमित दंपत्ति के संपर्क में आये लोगों की हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी गई है। पूरे क्षेत्र को सेनिटाईज किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि रामपुर रोड स्थित पालम सिटी को अतिथि रेस्टोरेंट के स्वामी की पत्नी के पॉजिटिव आने के बाद गुरूवार की देर शाम को सील कर दिया। इससे पूर्व 13 जुलाई को अतिथि रेस्टोरेंट के स्वामी कोरोना पॉजिटिव आये थे। इधर रेस्टोरेंट के तीन कर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद रेेस्टोरेंट का संचालन भी अगले आदेश तक रोक दिया गया है। शुक्रवार की प्रातः पुलिस-प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इस क्षेत्र में अपना कार्य शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में स्क्रीनिंग शुरू की। साथ ही प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सेनिटाइज कराया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संदिग्ध लक्षण वालों के सैंपल भी लिये। रेस्तरां कारोबारी का रेस्टोरेंट में आना-जाना लगा रहने के चलते रेस्टोरेंट कर्मियों की भी स्क्रीनिंग कराई जा रही है। साथ ही रेस्तरां में आने वालों की भी पुलिस-प्रशासन हिस्ट्री खंगालने में जुट गया है। कंटेनमेंट जोन बनने के बाद पालम सिटी में किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कालोनी में रहने वाले लोगों को भी कतई बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। शुक्रवार को पालम सिटी में आवश्यक खाद्य सामग्री, सब्जी, दूध और दवाओं की आपूर्ति प्रशासन की ओर से करवायी गयी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सुबह मजदूरी पर निकला पवन शाम को नहीं लौटा… स्टोन क्रशर में रेत बनी मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440