समाज के लिए अच्छा कार्य करने वाली 9 महिलाओं को पंखुड़ियाँ ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति ने एक निजी रेस्टोरेंट में नव ज्योति नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित कर समाज मे उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य कर रही 9 महिलाओं को सम्मानित किया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विशिष्ट अतिथि-ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, भाजपा नेता शंकर कोरंगा व समाजसेवी संतोष भट्ट ने सभी महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज मे महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आगे बढ़ाना होगा, तभी वह आत्म विश्वास के साथ आत्म निर्भर हो सकती है। उन्होंने कहा कि समाज का स्तर तभी बढ़ सकता हूं, महिलाओं की स्तिथि में निरंतर विकास होगा। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

सम्मानित होने वाली महिलायें:
छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया, पत्रकार नीरू भल्ला, पूर्णिमा रजवार, रमा पांडे, डॉ आभा भैसोड़ा, दीप्ति खर्कवाल, रमा बिष्ट, गंगा जोशी व मंजू शाह। इस दौरान पुरस्कार पाने वाली महिलाओं ने संगठन के लोगों को साधुवाद देते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कहा कि अगर इसी तरह से आयोजन होते रहे तो निश्चित समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   सुबह घर की सफाई कर रही थी 65 वर्षीय महिला, अचानक सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

कार्यक्रम में सुमित बिष्ट, पवन कार्की व कपिल किशोर ने अपनी मनमोहक गायकी से कार्यक्रम में शमां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन रिम्पी बिष्ट, प्रियंका गोस्वामी व डॉली अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कौस्तुभ चंदोला, योगेश बुधलाकोटी, सुमित बिष्ट, मनीष गोस्वामी, गंगा राणा, सोनी मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद, मेघा त्रिपाठी, पंकज गोस्वामी, नेहा बिष्ट, मोहित जोशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   श्रावण शिव चतुर्दशी पर जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

Pankhuriyan honored 9 women doing good work for the society

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440