पेपर लीक के बाद पटवारी परीक्षा को किया रद्द, अब 12 फरवरी को दोबारा होगी परीक्षा, सहायक लेखाकार परीक्षा की बदली तारीख

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में पेपर लीक के बाद राजस्व उप निरीक्षक यानी पटवारी-लेखपाल (Patwari-Lekhpal) की भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अब यह परीक्षा दोबारा से 12 फरवरी को आयोजित होगी। यह जानकारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दी है।

वहीं, 12 फरवरी 2023 को पूर्व निर्धारित सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक परीक्षा अब 19 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा बाकी सभी परीक्षाएं एवं साक्षात्कार आयोग की ओर से पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार आयोजित की जाएगी.

ऐसा हुआ था पेपर लीक :
पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी ही लोक सेवा आयोग का अनुभाग अधिकारी निकला। बता दें, यूकेपीएससी द्वारा 8 जनवरी को आयोजित पटवारी की परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार करने में आयोग के अति गोपन कार्यालय के अनुभाग-3 द्वारा कार्य किया गया था। उक्त अनुभाग में नियुक्त अनुभाग अधिकारी संजीव चर्तुवेदी ने अपने कार्यालय से स्वंय की अभिरक्षा से प्रश्न पत्र लीक किया और अपनी पत्नी रितु के साथ मिलकर लीक प्रश्न पत्र राजपाल व संजीव को उपलब्ध कराये।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 15 अगस्त 2026, शनिवार| हरियाली तीज पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

इसके एवज में संजीव चर्तुवेदी व रितु को नगद धनराशि देकर, उक्त प्रश्न पत्र संजीव तथा राजपाल ने रामकुमार व अन्य के माध्यम से अभ्यर्थियों में बॉट कर उनको उ0प्र0 बिहारीगढ के पास स्थित माया अरूण रिजार्ट एंव ग्राम सेठपुर लक्सर हरिद्वार व अन्य स्थानों में पढाया। विवेचना में वर्तमान तक लगभग 35 अभ्यार्थियों द्वारा परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र प्राप्त होना संज्ञान में आया है विवेचना प्रचलित है अन्य अभियुक्तो एवं उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जीत धनराशि के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संकल्प, बोले- 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे

अभियुक्त संजीव चतुर्वेदी से बरामदगी में आउट प्रश्न पत्र की प्रतियां एवं प्रश्न पत्र लीक कर अवैध रूप से कमाये गये 22,50,000 रू0 मिले है। पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के बाद आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया है।

( Patwari exam canceled after paper leak, now exam will be held again on February 12, changed date of assistant accountant exam )

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440