माह में जन्म लेने वाले लोग स्वाभाव में बहुत ही भोले और किस्मत वाले होते हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वेसे तो पूरे साल के हर दिन ही इस दुनिया में बच्चे जन्म लेते है। पर क्या आपको पता है की किस महीने में जन्मे बच्चो का बड़े होकर स्वभाव कैसा होता है। आपने बहुत से बच्चे देखे होंगे जो बहुत ही चतुर होते है और कुछ बहुत ही भोले होते है, तो कुछ अच्छी किस्मत वाले होते है। आज हम आपके जन्म लेने वाले महीने के बारे में बात करने जा रहे है। क्योंकि जिस महीने में आपने जन्म लिया है वह आपके भविष्य से जुड़ा हुआ होता है।

वैसे तो हर दिन और माह की एक विशेष प्रकृति होती है। इस दौरान जब भी किसी जातक का जन्म होता है तो उसके गुण-दोषों में माह और दिन का भी योगदान होता है। ज्योतिष में आपके जन्म का दिन और तारीख के साथ-साथ महीनो का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। इसलिये आज हम साल के दूसरे महीने यानि की अगस्त माह में जन्मे लोगो के बारे में आपको 10 रोचक बातें बताने जा रहे है, जो सायद ही आपको पता हो।


अगस्त माह में पैदा होने वाले लोगो की कुछ रोचक बातें –

  1. अगस्त में जन्म लेने वाले लोग एक नंबर के कंजूस होते हैं। इन्हें अत्यंत टेलेंटेड और मनी माइंडेड भी कह सकते हैं। यह जितने सज्जन दिखाई पड़ते हैं उतने होते नहीं हैं। यह लोग साम, दाम दंड भेद की नीति को मानने वालों में से होते है।
  2. अगस्त में जन्म लेने वाले लोगों में एक शानदार और वैभवशानली जीवन यापन की प्रबल इच्छा होती है और इसे यह अपने जीवन में पुरा करना चाहतें हैं। इस माह में जन्घ्म लेने वालें लोगो का गुरू सूर्य होता है तो ये कभी-कभी अपने जीवन में उग्र स्वभाव से भी परेशान रहते है। इनके दिमाग में सब कुछ ऐश, आराम, और विलासितापूर्ण जीवन जीने की इच्छा हमेशा हावी रहती है जिसके फलस्वरूप कभी कभी ये हठ, क्रोध, हिंसा का भी सर्मथन करतें हैं।
  3. अगस्त में जन्म लेने वाले लोग अजनबियों से जल्दी बात नहीं करते है। इसका यह मतलब नहीं है कि यह किसी के साथ बात नहीं करते हैंद्य यह हर किसी को अपना दोस्त नहीं बनाते है, लेकिन जब यह किसी से दोस्ती करते है तो बेहद सच्चे दोस्त साबित होते हैं। इनके विश्वास को प्राप्त करना बहुत मुश्किल होता है, यह लोग बहुत कम लोगों पर भरोसा करते हैं।
  4. अगस्त में जन्म लेने वाले लोगों में प्रतिभा का जवाब नहीं। कला, साहित्य और विभिन्न रचनात्मक विधाओं में यह अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हैं। इनके भीतर सौन्दर्य बोध कमाल का है। यह लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। जिद या कहें बेकार की जिद इनको आगे बढ़ने से रोकती है। कई बार यह खुद अपनी अच्छी भली तैरती नाव को डुबो लेते हैं और फिर शहीद होने का ढोंग करते हैं।
  5. अगस्त में जन्म लेने वाले लोग प्यार के मामले में ज्यादा समझदार नहीं होते है। इस माह में जन्मे खूबसूरत लोगों के पार्टनर साधारण होते हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो लंगूर के हाथ में अंगूर की जोड़ी कहा जाएगा। लड़कियां थोड़ी फ्लर्टी टाइप की होती हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपने जीवन साथी से बेतहासा प्यार करते हैं लेकिन ऐसा बहुत कम होता है।
  6. अगस्त में जन्म लेने वाले लोगों की सामान्य लंबाई के होतें है, इनकी कद काठी मजबूत और सुदृण होती हैं। इनके सिर पर र्प्याप्त बालों में कमी भी देखने को मिलती हैं। वैसे इनका स्वास्थ सामान्य ही रहता है, लेकिन वृद्वा अवस्था में इन्हें गठिया, और चर्म रोग से ज्घ्यादा परेशान देखा जाता हैं। इन लोगों को युवा अवस्घ्था में अपने खान-पान पर विशेष ध्घ्यान देना चाहिए क्योंकि इस अवस्था में यह लोग कुछ ऐसी गलतियां कर जातें है जिसका फल उन्घ्हे आगे चलकर शारिरीक पिड़ा के रूप में भोगना पड़ता हैं।
  7. अगस्त में जन्म लेने वाले लोग जुबान के बेहद कड़वे होते हैं, लोग आपकी पर्सनेलिटी से प्रभावित होकर आपके पास आते हैं, और आपकी बाते सुनकर कतरा कर निकल जाते हैं। आप खूबसूरत है इसमें कोई दो राए नहीं। लेकिन इस खूबसूरती के साथ मन की खूबसूरती लगभग लापता है। आपको घमंडी कहना गलत नहीं होगा। पैसों के सामने रिश्ते-नाते-दोस्ती-प्यार सब आपके लिए बकवास है। एक-एक पैसे का हिसाब रखते हैं।
  8. अगस्त में जन्म लेने वाली कन्याए एक नंबर की फ्लर्ट होती है, लेकिन लगती है जमाने भर की मासूम। इतनी सफाई से लड़के फंसाती है कि बेचारा हलाल होने तक इसी भ्रम में रहता है कि उसके जैसा भाग्यशाली कोई नहीं। इनकी खासियत यह होती है कि यह ऊपर से अबोध होने का स्वांग बखूबी रच लेती है और दुनिया को भी कानों-कान खबर नहीं होती। लेकिन शादी के मामले में अक्सर बेवकूफी का परिचय देती हैं। किसी भी लल्लू के साथ बंधकर सबको चौंका देती है।
  9. अगस्त में जन्म लेने वाले लोगों का भाग्य बहुत प्रबल होता है। ये लोग बहुत लकी होते हैं। यह लोग आजाद ख्यालों के भी होते हैं। इसके अलावा यह लोग शक भी ज्यादा करते हैं। जिस व्यक्ति के बारे में गलत राय बना लेते हैं उसे मरते दम तक वैसा ही मानते हैं। इन्हें दूसरे व्यक्तियों की राय मानना अपनी बेइज्जती के समान लगता है। ये लोग दो रूपों में जीवन यापन करते हैं। ये लोग ऊपर से तो बाहरी समाज के लिए सख्त नजर आते हैं, लेकिन जो लोग इनके करीब होते हैं उनके लिए ये बहुत ही सौम्य हृदय वाले माने जाते हैं।
  10. अगस्त में जन्म लेने वाले लोगों की जीवनशैली उच्चस्तरीय होती है। यह बडे़ पदों पर बैठते हैं। इस माह में जन्मे लोग बहुत धार्मिक होते हैं। आस्थावान होते हैं। दूसरो की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। दूसरों की सहायता करते समय ये खुद की भी परवाह नहीं करते। इन्हें जीवन भर दांपत्य और संतान सुख मिलता रहता है।
    क्या है अगस्त में जन्मे लोगों के लिए शुभ
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इस क्षेत्र के ग्राम प्रधान ने फर्जी तरीके से की आठवीं पास, ये है पूरा मामला

शुभ अंक – 2, 5, 9
शुभ रंग – स्लेटी, गोल्डन और रेड
शुभ दिन – संडे, फ्राइडे और वेन्सडे
शुभ रत्न – मून स्टोन
सुझाव – शिव मंदिर में दूध और मिश्री चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में महिलाओं की रामलीला का मंचन 1 अप्रैल सेे होगा शुरू, सभी तैयारियां पूर्ण

यह अगस्त में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में रोचक बातें हैं। अगर आपका जन्म भी अगस्त के महीने में हुआ है तो इस जानकारी से आप अपने बारे में बहुत कुछ जान सकते है हम उमीद करते है की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगीद्य

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440