लोग कोरोना से त्रस्त, भाजपा पूरे देश में वर्चुअल रैली करने में मस्त
समाचार सच, देहरादून। कोविड-19 के संक्रमण के दौर में कांग्रेस ने भाजपा की वर्चुअल रैलियों को लेकर सवाल उठाया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि लोग कोरोना से त्रस्त है और भाजपा पूरे देश में वर्चुअल रैली करने में मस्त है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि देश व प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे रोक पाने में केंद्र व प्रदेश सरकार असफल साबित हो रही हैं। उन्होंने देश की देश की विदेश नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नेपाल जैसा देश अपने नक्शे में भारत की सीमा के क्षेत्र शामिल कर रहा है। देश के रक्षा मंत्री कह रहे हैं कि नेपाल से सीमा विवाद को सुलझा लिया जाएगा। रक्षा मंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए था कि केंद्र सरकार की इस मामले को लेकर योजना क्या है। धस्माना ने कहा कि वर्चुअल रैली में भी भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री का गुणगान ही अधिक करते दिखाई दिए। ऐसे समय में जब लोगों को राहत की जरूरत है, सत्ताधारी दल रैलियों के जरिये भाषण बांट रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कोई रेेडमैप सामने नहीं रख पाए। वे भी नेताओं के गुणगान में ही व्यस्त रहे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भारत कोरोना संक्रमण के मामले में विश्व में पहले नंबर पर आने की ओर बढ़ रहा है और देश के रक्षा मंत्री देश को विश्व में पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का दावा कर रहे हैं। कोरोना के कारण लोग संकट में हैं और भाजपा वर्चुअल रैली कर रही है।

https://www.edumount.org/



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


