बनभूलपुरा कर्फ्यू क्षेत्र में लोगों को मिलेगी अब सेक्टरवार छूट, जानने को पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

-बनभूलपुरा के तीन व पांच में मिलेगी बुधवार को 3 घंटे की छूट
-गुरूवार को सेक्टर एक, दो व चार में मिलेगी कर्फ्यू में ढील

समाचार सच, हल्द्वानी। डीएम बंसल तथा एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा इलाके के ईमाम मौलवियों, उलेमाओं तथा गणमान्य लोगोें के साथ यहां मंगलवार को यहां के हालातों तथा आने वाले पवित्र रमजान के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैठक ली गयी। बैठक में जिलाधिकारी बंसल ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में सेक्टरवार कर्फ्यू मे ढील दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि 22 अप्रेल (बुधवार) को सेक्टर 3 व 5 में तथा 23 अप्रेल (गुरूवार) को सेक्टर 1, 2 व 4 में कर्फ्यू मे ढील दी जायेगी। उन्होने बताया कि तयशुदा तारीखों एवं सेक्टरों कर्फ्यूू मे ढील की अवधि तीन घंटे होगी। यह ढील प्रातः 8 बजे से 11 बजे के बीच होगी। उन्होंने कहा कि 22 व 23 अप्रेल को अगर स्थिति सामान्य रही तो 24 अप्रैल से सभी सेक्टरों में प्रातः 8 बजे से 11 बजे के बीच ढील दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि ढील के दौरान लाकडाउन के सभी नियम कायदे व कानून सभी को मान्य होंगे। उन्होंने कहा कि सोशल डिसटेंसिंग एवं मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से हर किसी को करना होगा। उन्होने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए बैंक सेवाओं को लोगांें के घर तक पहुचाने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है, डिमांड के आधार पर नगदी की व्यवस्था के लिए बैकों व पोस्ट आफिस के नम्बर सार्वजनिक कर दिये गये है। बैकों की सेवाओ की बेहतरी के लिए लीड बैक प्रबंधक एमएस जंगपांगी को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के अलावा राशन व अन्य जरूरी चीजोें की आपूर्ति की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुछ ही दिनों के बाद पवित्र रमजान शुरू हो रहे है। ऐसे में संक्रमण के दौरान सभी अपने घरों में रहकर ईबादत करें तथा घरों या घरों की छत पर नमाज पढें।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 जुलाई 2026, बुधवारI जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

बैठक में उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब, शहर काजी, मुफ्ती शाहिद अली अजहरी, सय्यैद इरफान रसूल, मौलाना मौ0 अकरम, मौलाना शाहिद रजा,मुफफ्ती सलीम शाहब, हाजी सुहैल सिद्विकी, हाजी अब्दुल मतीन सिद्विकी, शुऐब अहमद, यूसूफ वकील के अलावा निदेशक डेयरी एवं पर्यवेक्षक जीवन सिह नगन्याल,एएसपी अमित श्रीवास्तव, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, उपजिलाधिकारी विवेक राय आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440