राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को हटाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर

खबर शेयर करें

समाचार सच, मुंबई। महाराज छत्रपति शिवाजी पर की गयी टिप्पणियों को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल को हटाने की मांग के संबंध में बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की गयी है। याचिका में राज्यपाल और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गयी है। याचिका में मांग दीपक दिलीप जगदेव नाम के एक व्यक्ति ने की है कि राजद्रोह का दोषी पाए जाने पर, या संघ की सुरक्षा, सुरक्षा या अखंडता के खिलाफ किसी भी अपराध का दोषी पाए जाने पर राज्यपाल पर महाभियोग लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   5 लाख पौधों का ऐतिहासिक लक्ष्यः हरेला से शुरू होगा उत्तराखंड का सबसे बड़ा निःशुल्क वृक्षारोपण अभियान

इस संबंध में यह भी मांग की गयी है कि राज्यपाल को निर्देशित किया जाए कि याचिका लंबित होने तक मनोचिकित्सक से मानसिक स्वास्थ्य /मानसिक सुदृढ़ता प्रमाणपत्र प्राप्त करें। हाल में औरंगाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल कोश्यारी द्वारा की गई टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक तूफान आ गया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राकांपा, कांग्रेस और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनके निष्कासन के लिए विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का कहर: पिथौरागढ़ में भूस्खलन से चीन बॉर्डर हाईवे बार-बार बंद, 50 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा

कोश्यारी ने कहा था, पहले जब आपसे पूछा जाता था कि आपका आइकॉन कौन है, तो जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी इसका जवाब हुआ करते थे। महाराष्ट्र में आपको कहीं और देखने की जरूरत नहीं है (क्योंकि) यहां बहुत सारे आइकन हैं. जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने दिनों के हैं, बीआर अंबेडकर और नितिन गडकरी हैं

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440