लगातार तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में करीब 5 रुपये महंगा हुआ ईंधन

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह नई दरें जारी करते हुए पेट्रोल पर 87 पैसे और डीजल पर 91 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों से आम लोगों की जेब पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार, पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में संशोधन किया है। इससे पहले 15 मई को दोनों ईंधनों की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि 19 मई को भी कीमतों में इजाफा किया गया था। लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते अब तक पेट्रोल और डीजल करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में गौवंश संरक्षण पर सख्ती, पशु क्रूरता करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाईः राजेन्द्र अन्थवाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल अब 92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलो की वृद्धि के बाद नई दर 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में इस होटल के कमरे से आई चीखने की आवाजें…फिर बाथरूम में मिला युवक का शव!

विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर घरेलू बाजार पर दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर, केंद्र सरकार का कहना है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य बनी हुई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराहट में खरीदारी से बचने की अपील की है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440