पीजी डॉक्टरों का आंदोलन आठवें दिन भी जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूरे काम के बदले पूरा वेतन की मांग कर रहे पीजी डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। हड़ताल के आठवें दिन सोमवार को भी पीजी डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर सरकर के खिलाफ आक्रोश जताया। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
डॉ सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीजी डॉक्टर पूरे काम के बदले पूरा वेतन देने की मांग को लेकर बीती 30 नवम्बर से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के क्रम में पीजी डॉक्टरों ने दो दिसम्बर से भूख हड़ताल शुरू कर दी। पीजी डॉक्टरों की इस हड़ताल को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश भी शासन स्तर पर वार्ता कर चुकी हैं और सरकार से हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में सकारात्मक पहल करने की अपील कर चुकी हैं, लेकिन पीजी डॉक्टरों की इस मांग पर शासन व सरकार की ओर से अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। जिसके चलते पीजी डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार को आठवें दिन भी जारी रही। आंदोलनस्थल पर पीजी डॉक्टरों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछले साल जनवरी में पूरा वेतनमान दिए जाने की घोषणा की थी। लेकिन कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई है। मांग पूरी होने तक वह आंदोलन में डटे रहेंगे। पीजी डॉक्टरों का कहना है कि आश्वासन बहुत मिल चुके हैं, अब वह मांग पूरी होने पर ही आंदोलन समाप्त करेंगे। इस दौरान डॉ मनीष, डॉ मोहित, डॉ प्रेक्षा, डॉ प्रीति समेत कई पीजी चिकित्सक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440