फाल्गुन पूर्णिमा की रात करना चाहिए मंत्र जप और ध्यान, होलिका दहन है रात 11.15 बजे,

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा है और आज रात होलिका दहन किया जाएगा। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 24 और 25 मार्च को है। ये दिन 24 मार्च की सुबह 9 बजे बाद से शुरू होगी और 25 की दोपहर 12 बजे खत्म होगी। होलिका दहन रात का पर्व है, इसलिए 24 मार्च की रात होलिका दहन होगा, क्योंकि 25 को पूर्णिमा दोपहर में ही खत्म हो जाएगी।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, होलिका दहन की रात जागकर मंत्र जप और ध्यान करना चाहिए। माना जाता है कि होली की रात मंत्र जप करने पर पूजा जल्दी सफल हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल, 25 जुलाई को देशभर के कलाकार करेंगे सुरों का संगम

होली की राख भी होती हैं पवित्र

  • होली की रात भी दिवाली, नवरात्रि और शिवरात्रि के जैसा पुण्य लाभ देने वाली होती है। होली की रात किया गया मंत्र जप लंबे समय तक सकारात्मक फल देता है। होलिका दहन के बाद जो राख बनती है, वह राख सामान्य नहीं होती है।
  • होली राख को बहुत ही पवित्र माना जाता है। होली की राख को पानी में मिलाकर स्नान करने से कुंडली के कई ग्रह दोष दूर हो सकते हैं। होली राख से तिलक लगा सकते हैं।
  • होली की राख का इस्तेमाल शिव पूजा में भस्म के रूप में किया जा सकता है। शिव जी को भस्म चढ़ाने की परंपरा है।

मंत्र जप करते समय ये बातें ध्यान रखें
मंत्र का जप संयम रखकर करना चाहिए। जप के लिए शांत और पवित्र जगह का चयन करें। जप की संख्या का ध्यान रखने के लिए रुद्राक्ष की माला का इस्तेमाल करें। जिस देवी या देवता के मंत्र का जप करना चाहते हैं, उनकी मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाकर जप करें।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी! IMD का येलो अलर्ट, हल्द्वानी-देहरादून समेत 13 जिलों में बारिश, बिजली और तेज आंधी की चेतावनी

इन मंत्रों का कर सकते हैं जप –
गणेश जी का मंत्र – एकदंताय विद्महे, वक्रतुंडाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात।।
शिव जी का मंत्र – ऊँ सांब सदाशिवाय नमः
देवी दुर्गा का मंत्र – दुं दर्ु्गायै नमः
श्रीराम का मंत्र – रां रामाय नमः
श्रीकृष्ण का मंत्र – कृं कृष्णाय नमः
हनुमान जी का मंत्र – ऊँ रामदूताय नमः
सूर्य मंत्र – ऊँ सूर्याय नमः
विष्णु जी का मंत्र – ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440