कुमाऊं में यहां खाई में गिरी पिकप, चालक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागेश्वर। कुमाऊं मंडल में रविवार को सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बागेश्वर- तोली बगर मार्ग पर एक पिकअप वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ चालक का ने शव बरामद कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आपदा कण्ट्रोल रूम बागेश्वर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि तोली बगर मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह के के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। पिकअप वाहन कपकोट से ग्राम तोली की ओर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप की सहायता से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त पिकअप वाहन तक पहुँच बनायी। चालक की मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें -   सशक्त मन से सशक्त परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण, UOU में राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त चालक के शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक चालक की पहचान भास्कर सिंह पुत्र खिलाफ सिंह उम्र 26,निवासी ग्राम तोली जिला बागेश्वर के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी की बढ़ती हताशा पर सीएम धामी का हमला, बोले- देश और संसद अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440