हल्द्वानी में दो बाइकों की भिडंत में पीलीभीत के व्यक्ति की मौत, एक गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र में दो बाइकों के आपस में भिड़ जाने से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के गोरापढ़ाव कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग स्कूल के पास आमने सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस और 108 सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा से दोनों को सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गये। जहां राजेश पुत्र सेवाराम मूलनिवासी उत्तर प्रदेश पीलीभीत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल सुमित को भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक हिमालय फार्म में किराये के मकान में रहता था और गोला नदी में गाड़ी चलाने का कार्य करता था।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, न्याय व्यवस्था को मजबूत करने का लिया संकल्प
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440