पिथौरागढ़ः पलभर की चूक… 300 मीटर नीचे समा गई कार, दो जिंदगियां खत्म

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। स्वालिक से आगे रनबिछुल क्षेत्र में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना शनिवार, 3 दिसंबर को आपदा कंट्रोल कक्ष पिथौरागढ़ को मिली। जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उप निरीक्षक प्रेम उपराड़ी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने देखा कि वाहन लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था।

स्थानीय लोगों की मदद से एक घायल व्यक्ति को पहले ही खाई से निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था। वहीं वाहन में सवार दो अन्य व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। जिनकी पहचान हयात सिंह (38 वर्ष), पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी ग्राम सात सीलिंग तथा संजय कुमार, पुत्र प्रेम राम, निवासी ग्राम पंडा से हुई है।

यह भी पढ़ें -   दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत, सरकार ने स्वीकृत किए 30 करोड़ रुपये, मुकेश बोरा ने जताया आभार

एसडीआरएफ की टीम ने बेहद दुर्गम और जोखिम भरे हालातों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने दोनों मृतकों के शवों को गहरी खाई से निकालकर करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल, पहाड़ी और नदी मार्ग पार करते हुए सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शवों को स्थानीय प्रशासन को सौंपकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440