पिथौरागढ़ में महिला और नाबालिग किशोरी के प्रेम संबंध से हड़कंप, साथ रहने की जिद पर अड़ीं दोनों

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के झूलाघाट क्षेत्र में एक विवाहिता महिला और नाबालिग किशोरी के बीच प्रेम संबंध का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। मामला तब और गंभीर हो गया जब दोनों कथित तौर पर काली नदी में कूदकर जान देने की कोशिश करने पहुंच गईं। समय रहते पुलिस और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बचा लिया।

जानकारी के अनुसार झूलाघाट क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता वर्तमान में पिथौरागढ़ नगर में किराये के मकान में रह रही है। महिला ने स्वयं झूलाघाट कोतवाली पहुंचकर पुलिस से किशोरी को बुलाने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने किशोरी और उसके परिजनों को थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने और जीवन बिताने की इच्छा जताई, जिससे परिजन हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें -   कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1 वारंटी को भी किया गिरफ्तार

पुलिस और परिजनों ने काफी देर तक दोनों को समझाने का प्रयास किया और बाद में उन्हें घर भेज दिया गया। हालांकि, दोनों घर जाने के बजाय काली नदी किनारे पहुंच गईं। परिजनों को आशंका होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को नदी में छलांग लगाने से पहले ही रोक लिया। इसके बाद दोनों को महिला पुलिस कर्मियों की निगरानी में रखा गया।

पुलिस उपाधीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि किशोरी की रिश्तेदारी विवाहिता के गांव में है, जिसके चलते उसका वहां आना-जाना रहता था। वहीं पिथौरागढ़ नगर में जहां विवाहिता किराये पर रहती है, उसके पास ही किशोरी की बड़ी बहन का घर है। इसी दौरान दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और बाद में यह संबंध प्रेम-प्रसंग में बदल गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हरीश रावत का सरकार पर हमला, बोले- विकास प्राधिकरण बन गया जनता पर बोझ

बताया जा रहा है कि विवाहिता छह वर्षीय बेटी की मां है, जबकि उसका पति दिल्ली में निजी नौकरी करता है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को कानूनी स्थिति, उम्र के अंतर और सामाजिक परिस्थितियों को लेकर समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अपने फैसले पर अड़ी रहीं।

पुलिस ने विवाहिता को एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जबकि नाबालिग किशोरी को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल किशोरी समिति के संरक्षण में रहेगी और मामले की आगे जांच की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440