भाजपा जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर किया पौधरोपण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के जन्मदिन
के उपलक्ष्य पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री संदीप कुकसाल ने नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ पौधरोपण कर मनाया, साथ ही उन्होंने वर्तमान में कोरोना से पीड़ित जिलाध्यक्ष प्रदीप के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये ईश्वर से प्रार्थना भी की।
मोर्चा के जिला महामंत्री कुकसाल ने कहा कि लॉकडाउन घोषित होने के पश्चात भी निरंतर नैनीताल जिले में असहाय गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में लगे रहने के कारण अपने स्वास्थ्य की चिंता ना करते हुए सेवा भाव को सर्वाेपरि रखा। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि स्वस्थ्य होकर आये और सेवा भाव का जो कार्य आपने सर्वाेपरि रखा है उसको हम सब आपके मार्गदर्शन में आप के साथ निरंतर करते रहें।
पौधरोपण करने वालों में ख़ुशी, पंकज; प्रशांत; गोलू ; मन्नू; व परी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग और राशिफल (27 जुलाई 2026): शिव चतुर्दशी पर बने दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440