हल्द्वानी में 7-8 को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आज भारतीय जनता पार्टी कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की अध्यक्षता एवं महामन्त्री संगठन अजेय के मार्गदर्शन में आगामी 7 व 8 जून को होने वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई।

संगठन मंत्री अजेय कुमार ने अपने उदबोधन में कहा की प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनने पर सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण के माध्यम से जनता की बीच विश्वास अर्जित हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के आज सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम सभी मंडलो में सम्पन्न हुए, जिसमे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिमला से सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थी से संवाद किया। संगठन मंत्री अजेय कुमार ने कहा कि संगठन का भी साथ-साथ विस्तार हो रहा है। आज 18 करोड़ से अधिक भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत हम बूथो को मजबूत करने का भी प्रयास कर रहे है। माननीय पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम नियमित सभी बूथो में माह के अन्तिम रविवार को सुना जा रहा है। आगामी दिनों में जैसे प्रदेश कार्यसमिति 7 व 8 जून को सम्पन्न होने जा रही है उसके पश्चात जिला व मण्डलो की भी कार्यसमिति भी सम्पन्न होगी।
जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि सरकार बनने के बाद हम सब का सौभाग्य है कि नैनीताल जिले को हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति सम्पन्न कराने का गौरव प्राप्त होगा। आज प्रदेश कार्यसमिति निमित तैयारी व्यवस्था हेतु जिम्मेदारी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को प्रदान की गई। जिसके विषय में कार्यकर्ताओं को अवगत करा दिया गया है।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, लालकुआ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला टोलिया, प्रकाश हरबोला, श्रीमती रेणु अधिकारी, अनिल कुमार डब्बू साकेत अग्रवाल, आनन्द सिंह दरमवाल, भुवन जोशी, अजेय राजौर, प्रताप बिष्ट, राजेन्द्र अग्रवाल, संजय दुम्का, प्रताप बोरा, दिनेश खुल्वे, संजीव शर्मा, देवीदयाल उपाध्याय, हेमन्त द्विवेदी, विनीत अग्रवाल, नवीन भट्ट, मुकेश बेलवाल, प्रतिभा जोशी, कमल मुनि, प्रकाश आर्या आदि लोग उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामन्त्री प्रदीप जनौटी व कमल नयन जोशी द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कार्तिक पूर्णिमा 2026 इन:कुछ स्थानों पर दीपदान करने से वर्ष भर के दीपदान के समान पुण्य की प्राप्ति होती है
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440