श्रद्धा पूर्वक मनाई गई पोह महीने की संग्रांद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के तत्वावधान में पोह महीने की संग्राद कथा कीर्तन के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। प्रात: नितनेम के पश्चात भाई सतवंत सिंह ने आसा दीं वार का शब्द “पोख तुखार ना विआपई कंठ मिलिया हर नाउ “का गायन किया, एवं श्री अखण्ड पाठ साहिब जी के भोग डाले गये। हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने कहा कि श्री गुरु अरजन देव जी समझाते हैं कि पोह महीने में जो जीव प्रभु कि उपासना करतें हैं’, उनके पास विकार रूपी कोहरा नहीं आता, उन का मन भोरें कि तरह बन कर गुरु चरण कमल में लीन रहता है। भाई चरणजीत सिंह ने शब्द “कहन कहावन कऊ कई केते ” का गायन कर संगत को निहाल किया मंच का संचालन सेवा सिंह मठारू ने किया। कार्यक्रम के पश्चात संगतों ने गुरु का प्रशाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, गुरबख्श सिंह राजन, गुलज़ार सिंह, सतनाम सिंह, दवेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह छाबड़ा, जोगिंदर सिंह कुकरेजा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440