समाचार सच, हल्द्वानी। अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में उत्तराखंड बंद के चलते आज पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। हालांकि बंद का कोई असर हल्द्वानी में देखने को नहीं मिला। अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में आज विपक्षी संगठनों ने उत्तराखंड बंद का ऐलान किया था। इसे लेकर पुलिस चौकस रही। शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने को पुलिस तत्पर रही। सुरक्षा की दृष्टि से 3 इंस्पेक्टरए 15 एसआईए 19 महिला सिपाहीए 19 महिला कांस्टेबलए एक कंपनी पीएसी तैनात रही। बकायदा पुलिस अधिकारी भी जायजा लेते रहे।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



