50 पव्वे देशी शराब के साथ युवक को किया पुलिस ने धर दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत मंडी चौकी पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से देसी शराब के 50 पव्वे बरामद किए हैं। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें -   टेंट की दुकान पहुंचने से पहले ही उजड़ गई जिंदगी... डंपर से भीषण टक्कर में युवक की मौत, महिला जिंदगी की जंग लड़ रही

मंडी चौकी पुलिस के अनुसार टीम जब तीनपानी क्षेत्र में गश्त पर थी इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब बेचने की फिराक है सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उसके पास से मिले कट्टे की तलाशी ली गई तो उसमें 50 पव्वे देसी शराब के बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम किशन लाल पुत्र चंदन लाल निवासी टोयटा शो रूम के सामने पुरानी आईटीआई हल्द्वानी। बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदम दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440