पुलिस ने गश्त के दौरान चाकू के साथ किया युवक को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मंडी चौकी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। उसे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। मंडी चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। जब पुलिस टीम को फायर स्टेशन के पास एक युवक के संदिग्ध हालत में घूमने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुएब सैफी पुत्र मो. उमर सैफी विनासी मोहम्मदी मस्जिद मलिक का बगीचा इंद्रानगर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   जंगल किनारे रहें सावधान: टांडा रेंज में हाथी के हमले से दो की मौत, प्रशासन अलर्ट

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440