समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई हैं। पकड़े गये सटोरिये को गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे इन्द्रानगर निवासी इमरान हुसैन पुत्र नबी हुसैन को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 960 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। वह लंबे समय से इस कार्य को अंजाम दे रहा था। पकड़े गये सटोरिये को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


