महिला शराब तस्कर को पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested female liquor smuggler with illegal raw liquor

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला शराब तस्कर को पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के द्वारा चलाये जा रहे नशाखोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत मुखानी थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान चांदनी चौक गरवाल में एक महिला को बंजर खेत में अवैध रूप से शराब बेचती नजर आयी जिसे टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ करने पर पकड़ी गई महिला तस्कर ने अपना नाम रेखा पत्नी विक्रम सिंह निवासी चांदनी चौक गरवाल हरिपुर जमन सिंह बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 62 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440